सेवा सेतु: 60 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के अनुज्ञा पत्र वितरित
|
07 Oct 2026
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोटा (करगीरोड), 7 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोटा नगर पालिका के सांस्कृतिक भवन में सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक ही छत के नीचे आम नागरिकों को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत 60 हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र वितरित किए गए।
कोटा नगर पालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने बताया कि क्षेत्र में अब तक लगभग 2,000 पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। इसके साथ ही आयुष्मान/स्वास्थ्य बीमा योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि सरकार गरीब कल्याण की योजनाओं को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है, जिसका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, सुलेश पांडे, गायत्री साहू, संगीता रोहिणी, मीना यादव, बैकुंठ जायसवाल, मोहन श्रीवास, विकास सिंह, मुरारी लाल गुप्ता, रामकुमार साहू, नगर पालिका के समस्त पार्षद, एल्डरमेन (महेंद्र अग्रहरि, गंगिया बाई साहू, नंदलाल छत्री), शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।