छत्तीसगढ़ /

स्मार्ट मीटर और चेक मीटर की रीडिंग में अंतर मिला-अंकित

पिथौरा, 1 अक्टूबर। पूर्व पर्यटन मंडल सदस्य व कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने बताया कि बागबाहरा स्थित उनके विद्युत उपभोक्ता क्रमांक 1003137932 पर स्मार्ट मीटर लगने के बाद मासिक विद्युत बिल 12-17 हजार रुपये से बढक़र 22-28 हजार रुपये आने लगा। इस पर प्रति यूनिट बिजली दर 8 रुपये है, जो अतिरिक्त शुल्कों के साथ लगभग 12 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है। इस अंतर की जांच के लिए उन्होंने आवेदन दिया था, जिसके बाद बिजली विभाग ने 22 सितंबर को चेक मीटर (क्रमांक 40998808) लगाया और 29 सितंबर को निकाला। दोनों मीटरों की रीडिंग का मिलान इस प्रकार रहा- 22 सितंबर: चेक मीटर रीडिंग 78605, स्मार्ट मीटर रीडिंग 34292.98, 29 सितंबर: चेक मीटर रीडिंग 78995, स्मार्ट मीटर रीडिंग 34700.75 इस अवधि में चेक मीटर के अनुसार खपत 390 यूनिट दर्ज हुई, जबकि स्मार्ट मीटर के अनुसार खपत 408 यूनिट पाई गई। एक सप्ताह में स्मार्ट मीटर की रीडिंग में 18 यूनिट का अंतर दर्ज किया गया। अंकित बागबाहरा ने बताया कि इस संबंध में वे कानूनी परामर्श लेकर उपभोक्ता फोरम में आवेदन करने और आगे की कार्रवाई के लिए अपनी पार्टी को सूचित करने की योजना बना रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image