छत्तीसगढ़ /

गुढिय़ारी के श्रीलक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में 9 लाख की सेंध

छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 30 सितंबर।चोरों ने कल रात गुढियारी थाने की रामनगर चौकी इलाके में स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में सेंध लगाई। इसमें 9 लाख से अधिक के जेवर उनके हाथ लगे। पुलिस के अनुसार चोर दुकान की दीवार तोड़ कर भीतर घुसे और शो केस में रखे जेवर ले भागे। इनमें ढाई तोला सोना और 2 किलो चांदी के आभूषण बताए गए हैं। आज सुबह दुकान खोलने आए दुकान संचालक को इसकी भनक लगी। चोरी गए सोने की कीमत 458400और चांदी की कीमत 459600 रूपए आंकी गई है। उसने पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज के जरिए चोरों को चिन्हित कर रही है। साथ ही इलाके के पुराने चोरों की भी तलाश कर रही है। फिंगर प्रिंट्स,डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीमों ने भी पड़ताल की।

Leave Your Comment

Click to reload image