पेंशन के लिए बूढ़े प्राध्यापक धरने पर
|
30 Sep 2026
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 30 सितंबर। अनुदान प्राप्त महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ ने बुधवार को दुर्गा कॉलेज के बाहरएक दिवसीय धरना दिया। वे साय सरकार द्वारा बंद की गई पेंशन की बहाली,और ग्रेच्युटी पर लगी रोक हटाने की मांग कर रहे हैं।
यह धरना भिलाई, बिलासपुर अंबिकापुर में भी दिया गया। प्राध्यापकों का कहना है कि 37 वर्ष की सेवा के बाद सरकार ने बुढ़ापे में धोखा दिया है। 1 सितंबर को जारी काला आदेश वापस ले सरकार। 400 बुजुर्ग प्राध्यापकों कर्मचारियों की दवा रोटी न छीनें। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने भी शामिल होकर अपना समर्थन दिया।