छत्तीसगढ़ /

बेरलाकला, नेवनारा, चंडी और करेली में आंगनबाड़ी उत्सव

जिपं अध्यक्ष ने दिया मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश छत्तीसगढ़ संवाददाता बेमेतरा, 1 अक्टूबर।राष्ट्रीय पोषण माह और 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के तहत बेमेतरा जिले के बेरलाकला, नेवनारा, चंडी, करेली और हसदा में आंगनबाड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी शामिल हुईं। उन्होंने मातृ एवं शिशु पोषण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद, वाचन, गर्भवती माताओं की गोद-भराई, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता और कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे गांवों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जागरूकता की मुख्य कड़ी हैं। उन्होंने स्थानीय और पौष्टिक आहार पर जोर देते हुए कहा, रसोई में केवल भोजन नहीं, पोषण पकना चाहिए। उन्होंने घर की बाड़ी की हरी भाजियों और मुनगा (सहजन) को दैनिक आहार में शामिल करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जमुना मिर्जा, लोकेश कुमार साहू, रविकांत पाटले, देवदत्त साहू, लिलेश वर्मा, हिरावन साहू, जोहत्री निषाद, खेलन यादव सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image