छत्तीसगढ़ /

तीरंदाजी स्पर्धा : जयपुर के लिए रूस्तम और अर्पिता का चयन

छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर को साइस कॉलेज मैदान स्पोट्र्स एकेडमी रायपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग में कराया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के 20 जिलों से 300 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। राजनांदगांव के आधुनिक कम्पाउंड वर्ग के खिलाड़ी रुस्तम साहू और अर्पिता वर्मा ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजनांदगांव से मात्र 2 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम में जगह बनाया है। ये दोनों खिलाड़ी 46 जूनियर नेशनल जयपुर में होने वाले प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ये खिलाड़ी डॉ. रमन सिंह के गोद ग्राम लिटिया में तीरंदाजी डिप्लोमा ए ग्रेड कोच हीरू साहू के सानिध्य में गांव और शहर के बच्चों को सुबह शाम तीरंदाजी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस उपलब्धि पर भारतीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, महासचिव आयुष मुरारका, मनोज चौधरी और एकेडमी के फाउंडर डेविड वर्मा, बिजेंद्र भूषण खरे, जोगेंद्र साहू, रंजना मंडावी, डॉ. संतोष साहू, कोच हीरु साहू ने शुभकामनाएं दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image