छत्तीसगढ़ /

बालिकाओं को लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन

छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। जिले में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में एचपीवी टीकाकरण के लिए 10577 पात्र बालिकाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूद्ध अब तक 8315 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है एवं 2262 पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण शेष है। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर सहित कुछ अन्य गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण बन सकता है। किशोरावस्था में निर्धारित समय पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने से भविष्य में एचपीवी संक्रमण से होने वाले कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के अभिभावकों से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अपनी बालिका का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image