छत्तीसगढ़ /

लौह अयस्क से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर जख्मी

बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हादसा छत्तीसगढ़ संवाददाता बचेली, 25 अक्टूबर। बचेली से किरंदुल जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम पाड़ापुर के पास शनिवार की शाम लौह अयस्क से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शनिवार की शाम करीब 4 बजे 14 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 20 के 4777 एनएमडीसी किरंदुल से लौह अयस्क लेकर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक मेन रोड ढलान पर सडक़ किनारे स्थित डूमर के पेड़ के पास पलट गया। दुर्घटना में ट्रक के बाईं ओर नुकसान हुआ है, जबकि चालक को हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक ने बताया कि उसके आगे एक ट्रेलर चल रहा था और वह उसके पीछे-पीछे जा रहा था। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक को बाईं ओर मोड़ दिया। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गया। हादसे के कारण ट्रक के बाईं ओर क्षति पहुंची है। पुलिस को सूचना दी जा चुकी है। ट्रक बचेली निवासी का है। इस दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आने की जानकारी मिली है। किसी बड़ी दुर्घटना या जनहानि की सूचना नहीं है।

Leave Your Comment

Click to reload image