छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

श्रावणी मेला के अवसर पर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु महादेवसाल स्टेशन में 04 जोड़ी गाड़ियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा


श्रावणी मेला के अवसर पर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन में 04 जोड़ी गाड़ियों का अस्थायी ठहराव की सुविधा |


बिलासपुर:
महादेवसाल मंदिर में श्रावणी मेला के अवसर पर दर्शनार्थियों की विशेष सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने/चलने वाली 04 जोड़ी गाड़ियों का 02 मिनट के लिए अस्थायी ठहराव की सुविधा दिनांक 08 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक दी गई है । इस सुविधा की उपलब्धता से श्रावणी मेला के अवसर पर महादेवसाल मंदिर के दर्शनार्थियों को बेहतर यात्रा सुविधा सुनिश्चित होगी। विवरण इस प्रकार है –

 

  • दिनांक 08 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक 13287/13288 दुर्ग –राजेंद्र नगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का, प्रति रविवार व सोमवार को महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा |
  •  
  • दिनांक 08 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का, प्रति रविवार व सोमवार को महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा |
  •  
  • दिनांक 08 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का, प्रतिदिन महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा |
  •  
  • दिनांक 08 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का, प्रतिदिन महादेवसाल स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव रहेगा | 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image