रोजगार

कुत्तों को घुमाकर रोज कमा रहे 50 हजार:कभी 12-14 घंटे की नौकरी से थे परेशान, बने अपनी मर्जी के मालिक, अब लाखों में कमाई

पैसा कमाने के लिए कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले हेनरी एटनबोरो ने जितनी कमाई वकालत से नहीं की होगी, वे उतना कुत्तों को घुमाकर कमा रहे हैं। हेनरी ने कॉर्पोरेट लॉ फर्म की अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर फुल टाइम डॉग वॉकर की नौकरी शुरू की। अब रोजाना इस काम से 50 हजार रुपए कमाते हैं। 12 से 14 घंटे की शिफ्ट बनी परेशानी लंदन की एक बड़ी लॉ फर्म में काम करने के बावजूद एटनबोरो वर्क लाइफ बैलेंस नहीं बना पा रहे थे। उन्हें रोजाना 12 से 14 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती थी। उनका ज्यादातर वक्त कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करते हुए कटता था। अपने इस रूटीन को लेकर वे काफी परेशान थे। धीरे - धीरे उन्हें ये अहसास हुआ कि अच्छी सैलरी के बावजूद वे अपनी लाइफ में खुश नहीं हैं। शुरुआत में दोस्तों ने उनके फैसले का मजाक उड़ाया। हेनरी को पहले से ही जानवरों से काफी ज्यादा लगाव था। वे उनके साथ खेलना या घूमना पसंद करते थे। यही वजह है कि कोविड के बाद जब उन्होंने दूसरे करियर के बारे में सोचा तो डॉग वॉकर के तौर पर नौकरी करने का फैसला लिया। उन्होंने 2022 में हेनरी एंड डॉग्स के नाम से अपनी डॉग-वॉकिंग और पेट-केयर सर्विस फर्म बनाई और काम शुरू किया। अब वे रोजाना लगभग 20–25 कुत्तों को घुमाने और उनकी देखभाल करने का काम करते हैं। हेनरी रोजाना 20 से 25 कुत्तों को वॉक पर ले जाने का काम करते हैं। साथ ही उनकी देखभाल भी करते हैं। इस काम के बदले वे हर घंटे करीब 2000 से 2500 रुपए तक चार्ज करते हैं। ----------------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें हरियाणा के 12 हजार शिक्षकों पर संकट:HTET जरूरी, नहीं तो नौकरी छोड़ो या रिटायरमेंट लो, पश्चिम बंगाल में 90 हजार टीचर्स के लिए एग्जाम की तैयारी हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत उन 12 हजार शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जिन्होंने अब तक हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) पास नहीं की है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय (हरियाणा) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए एक नोटिस जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

Leave Your Comment

Click to reload image