छत्तीसगढ़ /

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-प्रभारी मंत्री का स्वागत

दंतेवाड़ा, 16 अक्टूबर। प्रभारी मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी और कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर और संतोष गुप्ता मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image