छत्तीसगढ़ /

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अंकिता गुप्ता सफल

छत्तीसगढ़ संवाददाता सूरजपुर, 15 अक्टूबर। नगर की होनहार एवं मेधावी छात्रा अंकिता गुप्ता ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2026 में सफलता हासिल कर बिश्रामपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने मेरिट सूची में 35वां स्थान प्राप्त किया है। अंकिता गुप्ता बिश्रामपुर निवासी एकान्त स्वीट्स के संचालक सुरेंद्र कुमार गुप्ता की पुत्री तथा सेवानिवृत्त शिक्षक रामवृक्ष गुप्ता की पौत्री हैं। आरंभ से मेधावी छात्रा रही अंकिता ने प्रारंभिक शिक्षा कार्मेल कान्वेंट स्कूल एवं डीएवी पब्लिक स्कूल से की है। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने वाराणसी के प्रतिष्ठित सनबीम संस्थान से बीकॉम एवं एमकॉम किया। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिजनों, शुभचिंतकों में खुशी है। लोगों ने अंकिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave Your Comment

Click to reload image