छत्तीसगढ़ / बस्तर

"सीएम भूपेश बघेल के बस्तर दौरे में देंगे करोड़ों की सौगात: विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे"


जगदलपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे. आज यानी 8 और 9 अगस्त को सीएम बस्तर प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान जिलेवासियों को सीएम बघेल करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे.

मुख्यमंत्री 8 अगस्त को महारानी हॉस्पिटल में निर्मित अंबक नेत्र चिकित्सालय और दलपत सागर के पास सेहत बाजार मिलेट कैफ का लोकार्पण करेंगे. 9 अगस्त आदिसवासी दिवस को जिलेवासियों को 637 करोड़ 3 लाख से अधिक लागत के 2 हजार 300 विकास कार्यो की सौगात देंगे. इसके साथ ही 1838 कार्यो का भूमिपूजन और 462 कार्यो का लोकार्पण करेंगे. सीएम भूपेश बघेल पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री शाम 3:30 को जगदलपुर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुचेंगे.

 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image