खेल

जीवांजी दीप्ति ने पेरिस पैरालंपिक में जीता कांस्य पदक, भारत के खाते में 16वां मेडल

तेलंगाना की जीवांजी दीप्ति ने पेरिस पैरालंपिक में 400 मीटर टी20 स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीता है. इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने अबतक 16 मेडल जीत लिए हैं. 400 मीटर टी20 स्पर्द्धा के फ़ाइनल में दीप्ति ने 55.82 सेकेंड का समय लिया और तीसरे नंबर पर रहीं. यूक्रेन की यूलिया शूलियर ने 55.16 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड और तुर्की की इसर ओंडर ने 55.23 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता. मई 2024 में जापान में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दीप्ति ने 400 मीटर टी-20 कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने यह रेस 55.07 सेकेंड में पूरी की थी. इसके साथ ही उन्होंने पेरिस पैरालंपिक के लिए सीधे क्वालीफ़ाई कर लिया था. दीप्ति ने पिछले साल चीन में हुए एशियन पैरा गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था.(bbc.com/hindi)

Leave Your Comment

Click to reload image