चीन जाने के लिए पाकिस्तानी हॉकी टीम को उधार के टिकट लेने पड़े
30-Aug-2024
चीन जाने के लिए पाकिस्तानी हॉकी टीम को उधार के टिकट लेने पड़े
क्या आपने कभी यह सुना है कि किसी देश के राष्ट्रीय खेल की टीम विदेश मैच खेलने जाए मगर उनके सफ़र के ख़र्च और टिकट के लिए उधार लेना पड़े?
यह पाकिस्तान के राष्ट्रीय खेल हॉकी और उसके खिलाड़ियों की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2024 खेलने के लिए चीन दौरे की बात है.
एक समय था, जब पाकिस्तान के राष्ट्रीय खेल हॉकी को मीडिया की सुर्ख़ियों में जगह मिला करती थी, लेकिन आज स्थिति बिल्कुल उलट है.
यही वजह है कि पाकिस्तान की हॉकी टीम के इस हाल में विदेशी दौरा करने के बारे में सोशल मीडिया पर पढ़ा तो उसकी जानकारी के लिए हमने पाकिस्तान हॉकी फ़ेडरेशन के अध्यक्ष तारिक़ हुसैन बुगटी से संपर्क किया.