खेल

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले PCB ने टीम में किया बड़ा बदलाव, इस धाकड़ खिलाड़ी को अचानक प्लेइंग 12 से किया बाहर

 PAK vs BAN 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद पकिस्तान की नजर दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज बराबरी पर ख़त्म होने पर होगी। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच कल यानी 30 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाएगा। इस मैच के ठीक पहले पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने प्लेइंग 12 का ऐलान कर दिया है. इन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी बाहर हो जाएगा और बाकी टीम मैच खेलते हुए नजर आएगी। पाकिस्तान की इस अनाउंसमेंट में खास बात ये है कि इन 12 खिलाड़ियों में पकिस्तान के धाकड़ गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का नाम ही नहीं है।



बता दें कि 21 से 25 अगस्त तक खेले गए सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। ये पहली बार हुआ है, जब बांग्लादेश ने टेस्ट में पाकिस्तान को हराया है। इससे भी बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान को पहली बार अपने घर पर 10 विकेट से टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही अबरार अहमद और कामरान गुलाम को बुलाया था, जो पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। अब इन 12 घोषित खिलाड़ियों में अबरार का नाम तो है, लेकिन कामरान का नाम नदारद है।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान के 12 प्लेयर्स

बच्चे के जन्म के कारण टीम का साथ छोड़कर चले गए थे शाहीन
गौरतलब है कि शाहीन शाह अफरीदी और उनकी पत्नी अंशा बीते शनिवार 24 अगस्त को अपनी पहली संतान के माता-पिता बने हैं. जिसके चलते शाहीन पहला टेस्ट खेलने के बाद टीम का साथ छोड़कर चले गए थे। हालांकि 28 अगस्त को ही खबर आई थी कि शाहीन शाह अफरीदी अपनी टीम के साथ वापस जुड़ गए हैं, इसके बाद संभावना थी कि वे खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन अब उनका नाम ना देख सभी लोग चौंक गए हैं।

शाहीन कर चुके हैं पाकिस्तानी टीम की कप्तानी
शाहीन शाह अफरीदी एक मैच विनर खिलाड़ी हैं, ये वे कई बार साबित भी कर चुके हैं। वनडे विश्व कप 2023 के बाद बाबर आजम को हटाकर उन्हें कप्तान भी बनाया गया था, लेकिन उसके बाद जब वे भी मैच नहीं जिता पाए तो वापस शाहीन को कप्तान बना दिया गया था। इस बीच पहला टेस्ट मैच हराने के बाद पाकिस्तानी टीम में विवाद की बातें भी सामने आई थीं। एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें टेस्ट कप्तान शान मसूद शाहीन के कंधे पर हाथ रखकर बात कर रहे हैं, लेकिन अचानक से शाहीन उनका हाथ अपने कंधे पर से हटा देते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image