रोचक तथ्य

कौन-से रंग के कपड़े किस दिन पहनना शुभ होता है, शास्त्र और साइकोलॉजी दोनों नजरिये से जाने…

 क्या आपने कभी सोचा है कि कपड़ों के रंग आपके मूड, ऊर्जा और भाग्य को प्रभावित कर सकते हैं? शायद नहीं. लेकिन भारतीय धर्मशास्त्रों और आधुनिक कलर साइकोलॉजी, दोनों का मानना है कि हर दिन का अपना एक विशेष रंग होता है, जो उस दिन की ग्रह-ऊर्जा से जुड़ा होता है.



जानिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए:
सोमवार – सफेद


चंद्रमा का दिन. शांति, शीतलता और मानसिक संतुलन के लिए सफेद पहनें. शिव उपासना और एकाग्रता के लिए उत्तम.

मंगलवार – लाल या सिंदूरी

मंगल ग्रह और हनुमान जी से जुड़ा. साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास के लिए आदर्श. पर क्रोधियों को इससे बचना चाहिए.

बुधवार – हरा

बुद्धि और वाणी के कारक बुध ग्रह का रंग. यह रंग व्यापार, बातचीत और रिलेशनशिप को मजबूत करता है.

गुरुवार – पीला

गुरु बृहस्पति और विष्णु जी का दिन. ज्ञान, समृद्धि और अध्यात्म के लिए पीला पहनना शुभ होता है.

शुक्रवार – गुलाबी या सफेद

लक्ष्मी और प्रेम से जुड़ा दिन. सौंदर्य, आकर्षण, दांपत्य प्रेम बढ़ाने वाला रंग.

शनिवार – काला या नीला

शनि से जुड़ा दिन. यह रंग गंभीरता, आत्मनिरीक्षण और कर्म की ऊर्जा देता है. नकारात्मक प्रभाव से बचाव में सहायक.

रविवार – नारंगी  या केसरिया

सूर्य का दिन. नेतृत्व, आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने के लिए उत्तम.

Leave Your Comment

Click to reload image