रोचक तथ्य

Aaj Ka Panchang, 23 June 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

 Aaj Ka Panchang, 23 June 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार, 23 जून 2025 को आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत खास है। इस दिन सोम प्रदोष व्रत एवं मासिक शिवरात्रि का संयोग भी बन रहा है। शिवभक्तों के लिए यह दिन विशेष फलदायक माना जाता है। यहां पढ़ें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।


तिथि और व्रत


आज की त्रयोदशी तिथि रात 10:10 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ होगी। शिवोपासना के लिए यह संपूर्ण दिन अत्यंत शुभ है। विशेष रूप से प्रदोषकाल में भगवान शिव की पूजा से समस्त दोषों का नाश होता है।

योग और नक्षत्र

धृति योग दोपहर 1:17 बजे तक प्रभावी रहेगा, जो स्थायित्व और संकल्प शक्ति को बढ़ाता है।
कृतिका नक्षत्र दोपहर 3:17 बजे तक रहेगा, जिसे तेजस्विता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:55 से 12:51 बजे तक। यह समय किसी भी शुभ कार्य या पूजा आरंभ करने के लिए उत्तम माना जाता है।

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय: सुबह 05:24 बजे
सूर्यास्त: शाम 07:22 बजे
राहुकाल

दिल्ली: सुबह 07:09 से 08:54 बजे तक
मुंबई: सुबह 07:42 से 09:22 बजे तक
लखनऊ: सुबह 06:57 से 08:41 बजे तक
भोपाल: सुबह 07:17 से 08:59 बजे तक

Leave Your Comment

Click to reload image