04 April 2025 Ka Panchang : नवरात्रि के सातवें दिन बन रहा है शोभन योग, जानिए क्या होता है ये …
04-Apr-2025
04 April 2025 Ka Panchang : 4 अप्रैल यानी शुक्रवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. सप्तमी तिथि शुक्रवार रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. 4 अप्रैल को नवरात्रि का सातवां दिन है. शुक्रवार रात 9 बजकर 45 मिनट तक शोभन योग रहेगा. साथ ही 4 अप्रैल को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा शुक्रवार को अन्नपूर्णा परिक्रमा शुरू हो रही है. जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.
ज्योतिष में ग्रहों के अनुसार, कुंडली में यदि शुक्र बृहस्पति या बुध के साथ केंद्र या त्रिकोण में हो और शुक्र उच्च का या स्वगृही हो तो शोभन योग बनता है. यह बहुत शुभ योग है. इस योग में जातक धार्मिक, बुद्धिमान और अत्यंत कामुक होता है. शोभन योग में जातक तीक्ष्ण मेधा शक्ति वाला होता है और उसे कलाओं का बेहतर ज्ञान होता है.
04 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि- 04 अप्रैल 2025 को रात 8 बजकर 13 मिनट तक
शोभन योग- 04 अप्रैल 2025 को रात 9 बजकर 45 मिनट तक
आर्द्रा नक्षत्र- 04 अप्रैल 2025 को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक
04 अप्रैल 2025 व्रत-त्यौहार- नवरात्रि का सातवां दिन, अन्नपूर्णा परिक्रमा शुरू
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 10:39 से दोपहर 12:10 तक
मुंबई- दोपहर पहले 11:09 से दोपहर 12:42 तक
चंडीगढ़- सुबह 10:52 से दोपहर 12:26 तक
लखनऊ- सुबह 10:36 से दोपहर 12:10 तक
भोपाल- सुबह 10:50 से दोपहर 12:24 तक
कोलकाता- सुबह 10:07 से दोपहर पहले 11:40 तक
अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:43 तक
चेन्नई- सुबह 10:40 से दोपहर 12:12 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:07 am
सूर्यास्त- शाम 6:40 pm