Today’s Recipe : कद्दू को देखकर आपका भी बन जाता है मुंह, तो एक बार इस रेसिपी से करें Try …
11-Jun-2024
कद्दू का नाम सुनते ही या इसे देखते ही बहुत से लोगों का मुंह बिगड़ जाता है. वे किसी भी हालत में इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते. आज हम आपको कद्दू की स्वादिष्ट सब्जी बनाना बताएंगे, जिसे खाकर इसके बारे में सबकी राय बदल जाएगी. इसे बार-बार बनाने के लिए कहा जाएगा.
यह सब्जी काफी हल्की और सुपाच्य होती है. ऐसे में इसे डिनर में बनाया जा सकता है, क्योंकि एक्सपर्ट यही सलाह देते हैं कि रात का खाना ऐसा होना चाहिए जिसे आसानी से पचाया जा सके. यह सब्जी सिंपल, कम मसाले वाली होने के बावजूद काफी टेस्टी और हेल्दी है. इसे चावल, पूड़ी, पराठा या फिर रोटी के साथ खा सकते हैं.