15 दिन के भीतर लगेंगे दो ग्रहण, इन राशि वालों को सावधान रहने के जरूरत, जानें क्या करें, क्या न करें…
08-Mar-2025
मार्च में महज 15 दिनों के भीतर दो ग्रहण लगने जा रहे हैं. 14 मार्च को चंद्र ग्रहण और 29 मार्च को सूर्य ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण सुबह 10:39 बजे से दोपहर 2:18 बजे तक रहेगा. हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. सूर्य ग्रहण दोपहर 2:20 बजे से शाम 6:13 बजे तक रहेगा, लेकिन भारत में नहीं दिखेगा. ये ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.
चंद्र ग्रहण – 14 मार्च 2025
इस दौरान मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है. मिथुन राशि के जातकों को पारिवारिक जीवन में गलतफहमी और करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति में अस्थिरता रह सकती है, जबकि धनु राशि के जातकों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
सूर्य ग्रहण – 29 मार्च 2025
इसका प्रभाव मेष, सिंह और वृश्चिक राशि पर पड़ सकता है. मेष राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है, जबकि सिंह राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी. वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक तनाव और अनावश्यक चिंताओं से बचने की जरूरत होगी.
क्या करें, क्या न करें?
ग्रहण काल में धार्मिक कार्यों में लीन रहना, मंत्र जाप करना और संयम बनाए रखना शुभ माना जाता है. हालांकि, ग्रहणों का असर व्यक्ति की कुंडली के आधार पर अलग-अलग हो सकता है, इसलिए ज्योतिषीय परामर्श लेना बेहतर होगा.