Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजन कर लगाएं इन व्यंजनों का भोग, सफलता के खुलेंगे रास्ते…
01-Feb-2025
Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है, जिसमें पीले रंग के वस्त्र पहनकर पीले व्यंजन अर्पित किए जाते हैं. इस दिन वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत किया जाता है, जो ठंड के बाद कोमल गर्मी और फूलों से सजी प्रकृति का प्रतीक है. इस दिन पंजाब, बंगाल और गुजरात में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पीले व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनका भोग मां सरस्वती को अर्पित किया जाता है. मां सरस्वती की पूजा में इन व्यंजनों का भोज लगाने से इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है.
जानिए अन्य राज्यों में मां को कौन से भोग लगाए जाते हैं:
बंगाली पायेश
बंगाल में इस दिन विशेष रूप से “पायेश” (चावल की खीर) बनती है. दूध को उबालकर उसमें चावल, गुड़, इलायची पाउडर और काजू मिलाकर स्वादिष्ट पायेश तैयार किया जाता है.
पंजाब में मीठा चावल
पंजाब में “मीठे चावल” बनाने की परंपरा है, जिसमें चावल, दूध, घी, काजू, बादाम और चीनी मिलाकर एक स्वादिष्ट मीठा व्यंजन तैयार किया जाता है. यह चावल खासकर बच्चों और बड़ों द्वारा बड़े शौक से खाए जाते हैं.
गुजराती ढोकला
गुजरात में “मूंग दाल ढोकला” बनता है. इसमें मूंग दाल को पीसकर मसाले और दही के साथ मिश्रित कर भाप में पकाया जाता है. फिर इस पर तड़का डालकर गरमागरम ढोकला परोसा जाता है. इसके अलावा, गुजरात में खांडवी और कद्दू का हलवा भी बनता है.