संस्कृति

भगवान कृष्ण की मनपसंद माखन मिश्री है बहुत फायदेमंद, यहां जाने इसे खाने से आपको कैसे मिलेंगे लाभ …

 जन्माष्टमी, भगवान कृष्ण के जन्म के उत्सव मनाने का दिन। हर किसी के मन को मोह लेने वाले, अपनी बाल लीलाओं से मंत्रमुग्ध कर देने वाले, नटखट, माखन चोर, बंसी बजईया कृष्ण की लीलाओं को याद करने का दिन। इस दिन भगवान कृष्ण का अभिषेक कर, नए वस्त्र पहनाकर, झूला सजाकर उनके पसंदीदा माखन और मिश्री का भोग लगाया जाता है, क्योंकि ये उन्हें बहुत प्रिय हैं। अब जो भगवान को प्रिय हों, तो तय है कि उसमें कुछ विशेष तो होगा ही। अगर, आप भी रोजाना माखन और मिश्री का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को भी ढेरों फायदे होंगे। हमारे घरों में मक्खन बहुत ही अधिक बनाया जाता है।




बाजार की तुलना में घरों में बना

मक्खन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। इसी तरह मिश्री का भी। तो तैयार हो जाईए, इस जन्माष्टमी में घरों में माखन बनाने के लिए, इसके पहले यहां इसके फायदे भी जान लें।

पाचन दुरुस्त रखती है मिश्री

पेट के लिए मिश्री बहुत लाभप्रद है। अगर, आप खाने के 10 मिनट बाद थोड़ी सी मिश्री खाते हैं तो इससे पाचनतंत्र बेहतर है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 

माखन-मिश्री लाए चेहरे पर निखार

आप माखन और मिश्री को एक साथ मिलाकर फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं तो आपका चेहरा तुरंत ग्लो करने लगेगा। सप्ताह में दो बार इस प्रयोग से आपके चेहरे पर निखार आएगा।

जोड़ों को रखता है स्वस्थ

मक्खन में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत होती हैं। जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

दिमाग होगा तेज

रोजाना बच्चों को माखन और मिश्री खिलाएं। इससे दिमाग का तेजी से विकास होगा। पुराने समय में बच्चों को माखन-मिश्री इसलिए खिलाई जाती थी ताकि बुद्धि तीव्र, याददाश्त अच्छी हो और लंबाई बढ़े। इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी अच्छी होती है। वरना आज के समय में छोटे-छोटे बच्चों को चश्मा लग जाता है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image