राम मंदिर: रामलला ने अपने आसन पर किया विराजमान, कर्मकांड शुरू होने से पहले हुआ गणेश पूजन
राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला अपने आसन पर विराजमान हो गए हैं. उनकी अचल मूर्ति को बुधवार देर रात गर्भगृह में पहुंचा दिया गया था. इसके लिए जरूरी कर्मकांड गुरुवार दोपहर से ही शुरू कर दिए गए थे. लगभभग चार घंटे तक पूजन अनुष्ठान किया गया.
अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में कर्मकांड की शुरुआत गणेश पूजन के साथ हुई. किसी भी अनुष्ठान के शुभारंभ से पहले भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है. इसी मान्यता के चलते गणेश पूजन व अंबिका पूजन के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ. पूजन के क्रम में ही भगवान रामलला के अचल विग्रह को पवित्र नदियों के जल से स्नान कराया जाएगा. इसके अलावा विभिन्न औषधियों से भी स्नान कराया जाएगा.
बता दें कि इसके पहले बुधवार को रामलला की चांदी की प्रतिमा को राममंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया. पहले रामलला की अचल मूर्ति को जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराने की योजना थी, लेकिन सुरक्षा कारणों और मूर्ति का वजन अधिक होने के कारण परिसर भ्रमण की रस्म रामलला की छोटी रजत प्रतिमा से पूरी कराई गई.
#rammandir #hindu #ram #bjp #ayodhya #hinduism #india #narendramodi #jaishreeram #rss #hindutva #modi #jaishriram #hindustan #sanatandharma #kattarhindu #yogiadityanath #bajrangdal #bharat #bhagwa #mahadev #hindurashtra #amitshah #hanuman #yogi #vhp #kattar #harharmahadev #namo #shiva