छत्तीसगढ़ / रायपुर

डीजीपी जुनेजा ने आयोजित की आईजी, एसपी की बैठक, बताया - ऑनलाइन जुआ, सट्टा और शराब के गैरकानूनी व्यापार पर नियंत्रण लागू करें, चिटफंड मामलों के लिए दिए दिशानिर्देश...


रायपुर: पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के पुलिस अधिक्षकों और रेंज पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक की. बैठक में विगत माह में जिलों द्वारा उपरोक्त अपराधों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई और पुलिस अधिक्षकों को ऑनलाइन जुआ, सट्टा, गैरकानूनी शराब और नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ और इन गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी वैधानिक और प्रतिबंधक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

बैठक में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गई. पुलिस अधिक्षकों को निर्देश दिया गया कि जिन प्रकरणों में विशेष न्यायालय द्वारा कुर्की, नीलामी का आदेश दिया जा चुका है, उन प्रकरणों की संपत्तियों की शीघ्र नीलामी करके प्राप्त राशि को निवेशकों को वापस की जाए. इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करें.

हर हफ्ते अपराधों की समीक्षा करेंगे एसपी

आगामी प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को सूचीबद्ध करके कुख्यात अपराधियों के खिलाफ एनएसए और जिला बदर के तहत प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने और फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधिक्षकों को निर्देशित किया कि आगामी दिनों में पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों में चल रही कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा की जाए. पुलिस अधिक्षक विशेष रूचि लेकर इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें. 

 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image