छत्तीसगढ़ / रायपुर

रैली में शामिल होने रहे आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि


दिवंगत कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, साव ने की 5-5 लाख की मदद की घोषणा


अंत्येष्टि में शामिल होने चंदेल, रेणुका सूरजपुर रवाना


रायपुर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने रहे आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घोषणा की कि दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता भाजपा द्वारा की जाएगी। घायलों के उपचार का खर्च भाजपा वहन करेगी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह दिवंगत कार्यकर्ताओं की अंत्येष्टि में शामिल होने सूरजपुर रवाना हुए हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी सहित सभी नेताओं ने छत्तीसगढ़ के दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image