पीएम मोदी ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ के विकास के बीच एक बहुत बड़ा पंजा आकर खड़ा हो गया है
रायपुर में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा, 'गंगा जी की कसम खाने के बाद एक मैनिफेस्टो जारी किया था कि 10 दिन में ये कर देंगे, वो कर देंगे, लेकिन आज घोषणा पत्र की याद दिलाने पर इनकी यादाश्त चली जाती है।'
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आगमन के दौरान 7500 करोड़ रुपये के परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साइंस कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के इंफ्रास्ट्रक्चर, गरीबी, दलितों और आदिवासियों पर विचार किए। उन्होंने विपक्ष को निशाना भी साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप केवल कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर एक मैनिफेस्टो जारी किया था कि 10 दिन में ये कर देंगे, वो कर देंगे, लेकिन आज घोषणा पत्र की याद दिलाने पर इनकी यादाश्त चली जाती है। राज्य में शराबबंदी की घोषणा के बावजूद अब 5 साल हो गए हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने यहां हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया है।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के विकास के बीच एक बड़ा पंजा उठकर खड़ा हो गया है। इस पंजे ने तय कर लिया है कि यहां लूट-लूटकर यह राज्य बर्बाद कर देगा। कांग्रेस ने यहां की महिलाओं, बहनों से धोखा दिया है। छत्तीसगढ़ को धोखा दिया है। कमीशन के पैसे कांग्रेस के खातों में चले गए थे। आरोप यह भी है कि शराब घोटाले के चलते ढाई साल पहले वाले सीएम फार्मूला को लागू नहीं कर पाए। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए एक ATM की तरह है। अब पता चला कि हाल ही में हुए चुनावों में कांग्रेस यहां के नेताओं के हाथों दारोमदार क्यों देती थी।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'इनकी भ्रष्टाचार की पोल खोलने पर वे मोदी को भला-बुरा कहने लगते हैं। जो एक दूसरे को पानी पी-पी कर कोसते थे, वो भ्रष्टाचारी आज साथ मिलकर खड़े हैं। क्या ऐसा करने से वे मोदी को डरा पाएंगे? उन्हें यह बताना चाहता हूँ कि अगर वे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी देते हैं, तो मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गारंटी देते हैं। जो भ्रष्टाचार करेगा, वह बचेगा नहीं। यह मेरी कब्र खोदने की बात करते हैं, लेकिन जो डर जाए, वह मोदी नहीं है। मोदी गरीब का बेटा है, गरीब का दर्द समझता है।'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। वे कांग्रेस अब अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के दाग को झूठी गारंटियों से छिपाने की कोशिश कर रही है। आपको ऐसी झूठी गारंटियों से बहुत सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा ही है जो असली गारंटी देती है, जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है।