छत्तीसगढ़ / कांकेर

नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र में रेल सेवा की सौगात, पीएम मोदी ने अंतागढ़ से रायपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत की


कांकेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र में एक नई ट्रेन की शुरुआत की है, जो प्रदेशवासियों और कांकेर जिले के लोगों के लिए विशेष है। बताया जाता है कि इस रेल लाइन पर रात में ट्रेन सेवा नहीं चलती थी, लेकिन इस ट्रेन के शुरुआत होने के बाद अब रात में भी ट्रेन चलकर अंतागढ़ तक पहुंच सकेगी।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को रेलवे सुविधा से कई वर्षों तक वंचित रहा है। रावघाट परियोजना को शुरू करने के लिए इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाने में चुनौतियां आईं हैं। वर्तमान में दिल्ली-राजहरा से जगदलपुर तक इस रेल लाइन का विस्तार जारी है। पहले चरण में इस लाइन को भानुप्रतापपुर तक लाया गया है। इसके बाद दूसरे चरण में केंवती और तीसरे चरण में अंतागढ़ तक रेलवे लाइन बिछ गई है, लेकिन इस लाइन पर सिर्फ एक ही ट्रेन चलती थी।

बताया जाता है कि रात में इस रेल लाइन पर कोई ट्रेन नहीं चलती थी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और नई ट्रेन की शुरुआत की है। इस ट्रेन के द्वारा अब रात में भी अंतागढ़ तक यात्रा की जा सकेगी। यह बड़ी बात है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रेलवे सुविधा की मांग कई वर्षों से पुरानी है और अब धीरे-धीरे कांकेर जिले के अंतागढ़ तक रेलवे लाइन बिछी है। रात को ट्रेन चलने से लोगों को आराम मिलेगा।

पिछले साल अंतागढ़ पहुंची ट्रेन

2018 में भानुप्रतापपुर तक रेल सेवा शुरू की गई थी, जबकि अंतागढ़ तक ट्रेन 2022 में पहुंची है। रेलवे लाइन को अपग्रेड कर ट्रेन की स्पीड बढ़ाने का काम भी पूरा किया गया है। अब यात्रियों के लिए अंतागढ़ तक ट्रेन सफर और भी सुविधाजनक हो जाएगा। इस नई रेल की शुरुआत होने के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र में फर्राटे से ट्रेन चलने लगेंगी।

रावघाट से जगदलपुर तक बिछी रेल लाइन

दिल्ली-राजहरा से जगदप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास के लिए विशेष ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया है। इस ट्रेन के माध्यम से प्रदेशवासियों और कांकेर जिले के लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी। इसके पहले रात्रि में इस रेल लाइन पर कोई सेवा नहीं थी, लेकिन अब ट्रेन रात्रि में भी अंतागढ़ तक यात्रा करेगी। 

Leave Your Comment

Click to reload image