साइंस कॉलेज मैदान में विजय संकल्प रैली में मौजूद लाखों की भीड़ ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए
साइंस कॉलेज मैदान में विजय संकल्प रैली में मौजूद लाखों की भीड़ ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए वही प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर और उनके आगमन के पहले मस्ती और उल्लास में झूमते दिखलाई पड़े इस दौरान महिला पुरुष भाजपा कार्यकर्ता एक साथ उमंग में भारी उमस के बीच प्रधानमंत्री मोदी के आगमन का इंतजार भी कर रहे थे ऐसे चेहरों में कोई थकावट नहीं थी केवल इंतजार था तो प्रधानमंत्री के मंच में आगमन का और उनके आते ही नारे लगे और फिर प्रधानमंत्री के अभिवादन कोसी करने के बाद और गगनचुंबी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे
दलदल और कीचड़ की बाधाओं को पार कर पहुंचे सैकड़ों मोदी समर्थक
सभा स्थल कई भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आम लोग के साथ मोदी के प्रशंसक और समर्थक भी मौजूद थे जो केवल प्रधानमंत्री मोदी को देखने और सुनने के लिए भिलाई दुर्ग और छत्तीसगढ़ के तमाम जिलों से पहुंचे थे इनमें महिलाएं विशेष तौर पर आई थी जिन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी को देखते ही स्वाभिमान की पूर्ति होती है
वर्तमान विधायक मंच में मौजूद
प्रधानमंत्री मोदी की सभा के लिए तैयार मंच में छत्तीसगढ़ के वर्तमान विधायक सांसद के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित कई दिग्गज भाजपा कार्यकर्ता की मौजूदगी रही
पूर्व विधायकों को नहीं मिला प्रवेश
प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कई पूर्व विधायक पहुंचे थे इसमें पूनम चंद्राकर संतोष उपाध्याय विमल चोपड़ा गणेश राम भगत पूर्व संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह सही कई दिग्गज थे जो वीवीआइपी पास के माध्यम से प्रवेश चाहते थे लेकिन अव्यवस्था के चलते सुरक्षा कारणों के चलते मोदी की सभा में नहीं पहुंच पाए और वापस लौटना पड़ा
2 से 3 किलोमीटर जाम की स्थिति
प्रधानमंत्री मोदी की आम सभा समाप्त होने के बाद साइंस कॉलेज मैदान से लेकर छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल डीडी नगर हर जगह लोगों का हुजूम था आम लोग ट्रैफिक में फंसे हुए थे कामकाजी लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी 2 घंटे बाद आम लोगों को भीड़ से राहत मिली जब काफी लोग वीवीआइपी मार्ग से होते हुए रिंग रोड पहुंचे