छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारी-अधिकारी आज हड़ताल पर


रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इसके चलते सरकारी दफ्तारों में कामकाज भी प्रभावित होगें। बता दें कि इसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भी हड़ताल का नोटिस दिया गया है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से एक दिन की छुटटी लेने की अपील की है। संगठन के नेताओं का दावा है कि,7 जुलाई को पूरे राज्य में सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप हो जाएगा। इसके पीछे वजह है मंत्रालय, संचालनालय, न्यायालय, जिला कार्यालय और नगर निगम के लाखों कर्मचारियों का प्रदर्शन में शामिल होना। साथ ही इस हड़ताल में प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग के 4 बड़े संगठन भी शामिल हो रहे हैं।

यदि आंकड़ों की बात की जाए, तो अकेले छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अंतर्गत 3 लाख 50 हजार कर्मचारी आते हैं, तो वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले बड़े संगठन में 2 लाख से ऊपर कर्मचारी हैं। इसके अलावा मंत्रालय कर्मचारी संघ में 2400, संचालनालय कर्मचारी संघ में 5500, जिला स्तर के कार्यालय में 15 हजार कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगे।

 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image