महासमुन्द चाकू दिखाकर पैसे और मोबाइल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार
महासमुन्द पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपियों को चंद घंटों के अंदर किया गिरफ्तार
आरोपियो के कब्जे से 3500 रूपये नगद एवं 02 नग मोबाईल किमती करीबन 40000 रूपये कुल 43500 रूपये जप्त।
कोतवाली महासमुंद एवं सायबर सेल की तत्परता से आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS)के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पु.) महासमुन्द मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया गया था कि अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले हो रही चोरी, डकैती, लुटपाट पर प्रभावी लोगो के उपर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रार्थी धीरज बाघ पिता युधिष्ठिर बाघ उम्र 20 साल निवासी बकमा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 जुलाई को दोपहर 03ः00 बजे संजय कानन गार्डन महासमुन्द में प्रार्थी अपने दोस्त भूपेश जगत के साथ बैठा था उसी समय कैलाश बाघ निवासी स्वीपर कालोनी महासमुन्द एवं निहाल वैष्णव निवासी खैरा महासमुन्द वे दोनो आये और प्रार्थी एवं उसके दोस्त को मारपीट करने की धमकी देकर तथा चाकू मारने की भय दिखाकर दोनो से 02 नग मोबाईल, नगदी रकम 5000 रूपये एवं प्रार्थी धीरज बाघ के कान में पहने सोने की बाली कुल 48000 रूपये की वस्तुओं को जबरन भय दिखाकर उतरवाकर लेकर भाग गये। प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट पर अपराध धारा का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के द्वारा उक्त सूचना को गंभीरता से लते हुये सायबर सेल एवं थाना महासमुन्द की पुलिस टीम को उक्त घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था।
थाना महासमुन्द की टीम एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा आरोपी पता साजी हेतु रवाना हुआ जिस पर आरोपी (01) निहाल वैष्णव उर्फ नूतन पिता गोपाल दास उम्र 24 साल साकिन वार्ड नंण् 10 संजय कानन के सामने ग्राम खैरा थाना महासमुन्द जिला महासमुन्द को पकड़कर पुछताछ किया गया। पूछताछ करने पर बताया कि शराब पीने के लिये पैसे नहीं थे तो मैं और कैलाश बाघ दोनो मिलकर सोचे कि किसी को डराकर पैसे लेंगे तब हम दोनो सुनसान जगह खोजे और संजय कानन में बैठे धीरज बाघ और भूपेन्द्र जगत निवासी बकमा को डरा धमका कर चाकू से मारने का भय दिखाकर दोनो से 02 नग मोबाईल नगदी रकम 5000 रूपये एवं प्रार्थी धीरज बाघ के कान में पहने सोने की बाली को उतरवाकर वहां से भाग गये। बाद में कैलाश ने मुझे 2500 रूपये नगद दिये और 2500 रूपये स्वयं रखा। दोनो मोबाईल एवं कान की बाली को बेचकर पैसा बांटने की बात बोलकर चला गया। निहाल अपने हिस्से के 2500 रूपये मे से 1000 रूपये खाने पीने में खर्चा कर हो गया.
कैलाश बघेल पिता प्रकाश बघेल उम्र 22 साल निवासी डीपो पारा सोरिद नगर थाना सिटी कोतवाली धमतरी हाल स्वीपर कालोनी महासमुन्द जो घटना के बाद फरार हो गया था जिसे पकडर कर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और संजय कानन के बगल मे अम्बेडकर भवन पास मे दो नग मोबाईल को छिपाना व भागते समय सोने का बाली कही गिर जाना व अपने हिस्से का 2500 रूपये में 500 रूपये को खर्च करना बताया। आरोपियो निहाल वैष्णव उर्फ नूतन एवं कैलाश बाघ के साथ मिलकर जुर्म करना स्वीकार किये जाने पर दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुन्द मंजूलता बाज, के निर्देशन मे सायबर सेल महासमुन्द उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, उनि. स्वराज त्रिपाठी सउनि0 टीकाराम सारथी, चम्पु कुमार साहू प्रआर0 प्रकाश सिंह ठाकुर नरेन्द्र कुमार साहू आर0 विकास चन्द्राकर, रिजवान खान के द्वारा की गई।