प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार द्वारा रायपुर प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल पर अपने साथ निम्न सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है
रायपुर पुलिस: दिनांक 07.07.2023 को माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार द्वारा रायपुर प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल र्साइंस कालेज मैदान सरस्वती नगर रायपुर में आम सभा को सम्बोधित किया जाएगा। अतः कार्यक्रम स्थल में आमजन को अपने साथ निम्न सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है -
*बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला इत्यादि।
*माचिस, लाइटर, लेजर लाईट, इत्यादि अग्नि सामग्री।
*चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, ऑलपिन, पेचकस, पलाश एवं अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं।
*पानी का बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन, समस्त प्रकार के बोतलबंद पेय पदार्थ एवं ज्वलनशील सामग्री।
*खाने पीेने की वस्तुएं, टिफीन डिब्बा, थैला इत्यादि।