रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने छात्र - छात्राओं के साथ मिलकर देवेन्द्र नगर मार्ग विभाजक के मध्य किया पौधरोपण
रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने आदर्श विद्यालय सेक्टर -1 देवेन्द्र नगर के छात्र - छात्राओं के साथ मिलकर देवेन्द्र नगर मार्ग विभाजक के मध्य किया पौधरोपण
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सकारात्मक पहल पर जिला प्रशासन रायपुर , नगर पालिक निगम रायपुर, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर द्वारा राजधानी शहर रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित स्मार्ट सिटी का स्वरूप जनजागरूकता लाकर एनजीओ के स्वयंसेवकों, पर्यावरण विशेषज्ञगणों की सक्रिय सहभागिता से राजधानी शहर में जनप्रतिनिधियों, विद्यालयीन छात्र - छात्राओं, शिक्षक - शिक्षिकाओं , अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से चलाये जा रहे सघन पौधरोपण अभियान ( दिनांक 1 से 9 जुलाई 2023 ) के अन्तर्गत आज छठवें दिन देवेन्द्र नगर मार्ग विभाजक के मध्य क्षेत्र में हरियाली बिखेरने का रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने नगर निगम के प्रभारी सहायक अभियन्ता श्री सोहन गुप्ता की उपस्थिति में आदर्श विद्यालय सेक्टर -1 देवेन्द्र नगर के छात्र - छात्राओं, शिक्षक - शिक्षिकाओं के साथ मिलकर पौधरोपण करते हुए राजधानीवासियों को स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक सन्देश दिया.