छत्तीसगढ़ / महासमुंद

09 जुलाई को पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा


परीक्षा में 512 परीक्षार्थी होंगे शामिल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा रविवार 09 जुलाई को पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा सुबह 9.00 बजे से 12.15 बजे तक दो परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई है। उक्त परीक्षा में 512 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू व निर्विघ्न रूप से संचालन हेतु परिवहन/पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किए है। इसमें मंडल संयोजक महेन्द्र कुमार टंडन को परीक्षा केन्द्र 2301, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा महासमुंद और सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत त्रिवेणी रात्रे को परीक्षा केन्द्र 2302, शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा महासमुंद का बनाया गया है।

इसके अलावा परीक्षा केन्द्र 2301 व 2302 के लिए 03 सदस्यीय उडनदस्ता का गठन किया गया है। इसमें तुमगांव के नायब तहसीलदार खीरसागर नाथ बघेल, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे और सहायक कार्यक्रम समन्वयक डी.एन. जांगड़े को उड़नदस्ता अधिकारी बनाया गया हैं।

 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image