प्रदेश में 6 जुलाई को एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा तथा वज्रपात होने की भी संभावना है
मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, चूरू, गुना, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर और उसके पास दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
यह दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर ऊंचाई के साथ झुका हुआ है।
प्रदेश में कल दिनांक 6 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है ।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किंतु गिरते क्रम में रहने की संभावना है।