डुमरपानी में 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया
कांकेर : कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरपानी मे 33/11 केवी विद्युत उप केंद्र सब स्टेशन का लोकार्पण किया । विद्युत सब स्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी विधायक संसदीय सचिव छग शासन एवं कांकेर विधायक रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कहा कि डुमरपानी के ग्रामीणों द्वारा मुझे मांग किये हुए थे जिसे मैंने भेट मुलाकात मुख्यमंत्री कार्यक्रम बादल में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास मांग पत्र दिया जिसे तुरन्त मंच से ही घोषणा किया और यह काम चालू हो गया और कम समय मे यह सब स्टेशन बनकर तैयार हो गया जिसका आज विधिवत लोकार्पण किया गया । जिससे इस सब स्टेशन से डुमरपानी बिरनपुर करिया पहर मुरुमतरा देवीनवागाव बागडोगरी मर्रामपानी बहनापानी थानाबोड़ी आदि गावो को इसका लाभ मिलेगा और लोबोल्टेज कि समस्या नही होगी।