छत्तीसगढ़ / रायपुर

भिलाई में लगेगा बागेश्वर धाम महराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में बागेश्वर धाम महराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का 3 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन होगा. कथा का आयोजन बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह करा रहे हैं. आयोजक दया सिंह ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा काफ़ी विशाल होगी. यहां हनुमान कथा के साथ-साथ पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का दरबार भी लगेगा. बता दें कि इससे पहले रायपुर के गुढ़ियारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कथा करने आ चुके हैं. छत्तीसगढ़ में दूसरी बार उनकी कथा भिलाई में होने जा रही है.

आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर हमारी तैयारी शुरू हो गई है. जिस तरह देश में भगवा धारी का झंडा लहरा रहे हैं इसी प्रकार भिलाई में भी भगवा ध्वज का परचम लहराएगा‌.वो 22 से 27 सितंबर के बीच यहां आएंगे.

दया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्थल कहां पर होगा, यह जल्द तय हो जाएगा. जयंती स्टेडियम के साथ-साथ खुर्सीपार सहित 2-3 अन्य स्थानों को देखा जा रहा है. इन तीन में से किसी एक जगह कथा का आयोजन होगा. दया सिंह ने बताया कि सुबह से दोपहर तक बाबा का दरबार लगेगा और दोपहर से शाम तक हनुमंत कथा होगी.

 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image