छत्तीसगढ़ / रायपुर

बेटी बचाओ मंच ने मनाया कन्या जन्मोत्सव


रायपुर: टिकरापारा बेटी बचाओ मंच ने माता देवकी तथा पिता लोकेश यादव के यहां बेटी जन्म अवसर को कन्या जन्म उत्सव के रूप में मनाया। संतोषी नगर स्थित उनके निवास में जाकर नव कन्या टुक्की का पैर धोकर चंदन का लेप करके देवी का स्वरूप मानकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
माता को बेटी गौरव सम्मान , पिता को बेटी संरक्षण सम्मान तथा नव कन्या को दुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया । दादी महेश्वरी यादव को उक्त अवसर पर बेटी बचाओ मंच के पदाधिकारी घोषित किया।

उक्त सम्मान मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा , टिकरापारा मंच के पदाधिकारी अंजलि यदु , रूपा यदु ,आशा धीवर सहित पदाधिकारियों ने पुष्पमाला से स्वागत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया व मिठाइयां बांटी।  





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image