छत्तीसगढ़ / रायपुर

रानी दुर्गावती जी भारतीय गौरव और स्वाभिमान की प्रतीक थी: केदार कश्यप


भाजपा अजजा मोर्चा ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर किया श्रद्धासुमन अर्पित


रायपुर:
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कैनाल रोड स्थित महारानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर जाकर उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। महारानी दुर्गावती जी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि महारानी दुर्गावती जी भारत के गौरव और स्वाभिमान की प्रतीक है। उन्होंने जीते जी कभी पराधीनता स्वीकार नही की। मुगल अक्रांता अकबर और उनके सेनापति हसब खां से लोहा लेकर उन्हें थर्राने पर मजबूर कर दिया। रानी दुर्गावती चंदेलों की बेटी थी, गोंडवानो की रानी थी और दुश्मनों के लिए रणचंडी थी। भारतीय इतिहास में नारीशक्ति, अदम्य साहस और वीरता का पर्याय थी।


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा आदिवासी समाज के लिए रानी दुर्गावती सदैव प्रेरणापुंज रहेंगी। उनकी राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रधर्म की राष्ट्र अभिरक्षा हेतु प्राणों की आहुति देना सदियों तक अविस्मरणीय रहेगा। गोंडवानों को उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है। केंद्र की मोदी सरकार ने आदिवासी गौरव और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मान देने का काम किया है।


भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि पूरा राष्ट्र आज रानी दुर्गावती जी के बलिदान के प्रति कृतज्ञ है। आज जब पूरा भारत अपने आजादी का अमृतमहोत्सव मना रहा है तो हमे उनके बलिदान, उनके संदेशों और विचारों को हृदय में संजोकर जीवंत रखने की आवश्यकता है।छत्तीसगढ़ के आदिवासी के पुरखौतियों के सम्मान में निकाली गई आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी आदिवासी महानायकों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है।


आज इस अवसर पर भाजपा अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बजरंग ध्रुव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता,पार्षद रवि ध्रुव,मनीष ध्रुव, चंद्रशेखर छेदइया, हरीश ध्रुव, दौलत ध्रुव, हेमलाल ध्रुव, कैलाश ध्रुव, भोला ध्रुव, संजय ध्रुव, गीता ध्रुव, शकुंतला ध्रुव, लक्ष्मी ध्रुव, हेमिन ध्रुव सहित अनेक सगाजन उपस्थित रहे। 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image