छत्तीसगढ़ / रायपुर

पंचतत्व में विलीन हुए भसीन जी, भाजपा नेताओं ने दी अंतिम विदाई

रायपुर/भिलाई: भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन को शुक्रवार को शोकाकुल वातावरण में अंतिम विदाई गई। रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नेता व जनप्रतिनिधि शरीक हुए।

 

स्व. भसीन की अंत्येष्टि में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद विजय बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विधायक बृजमोहन अग्रवाल,शिवरतन शर्मा,अजय चंद्राकर,रंजना साहू ,कोषाध्यक्ष नंदन जैन ,पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष श्री बृजपुरिया समेत काफी संख्या में भाजपाजन शरीक हुए।

 

भाजपा नेताओं ने स्व. भसीन की पार्थिव देह पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। भाजपा-परिवार ने कहा कि स्व. भसीन एक समर्पित कार्यकर्ता और मुखर विधायक के रूप में सदैव भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके आदर्शों, समर्पण और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता को आत्मसात करके उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image