छत्तीसगढ़ / रायपुर

मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने वनांचल क्षेत्र ककईपार में हायर सेकेंडरी स्कूल का किया लोकार्पण

महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही : श्रीमती अनिला भेंड़िया

श्रीमती भेंड़िया शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में क्रियान्वयन, चुनौतियां एवं समाधान विषय पर आधारित कार्यशाला में र्हुइं शामिल


रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया बुधवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी जिले के जिला मुख्यालय मोहला में आयोजित शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में क्रियान्वयन, चुनौतियां एवं समाधान विषय पर आधारित कार्यशाला में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने बाल सरंक्षण, पोषण और बाल शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले सरपंचगणों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी जिला बनने से तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें गरीब और किसान के बच्चे भी पढ़ने जा रहे हैं। राज्य सरकार की अच्छी नीति के चलते अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कम आय वर्ग वाले लोगों के बच्चों के पढ़ने का सपना आज साकार हो रहा है। समाज के लोग भी आगे आएं और बच्चों के कल्याण और संवर्धन में अपनी सहभागिता दें।

 

 

राज्य सरकार दूर-दराज के इलाकों के बच्चों तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बुधवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी जिले के वनांचल क्षेत्र मोहला विकासखंड के ककईपार में हायर सेकेंडरी स्कूल का शुभारंभ किया।


श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा एवं संवर्धन के लगातार काम किया जा रहा है। बचपन को सुदृढ़ बनाकर बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में कार्य हो रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक मजबूती देने के लिए विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने और समाज में अग्रणी भूमिका निभाएं, इसके लिए राज्य सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास हुनर की कोई कमी नहीं है, उन्हें केवल मंच और अवसर देने की जरूरत है।


संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि मजबूत बचपन से बच्चे का पूरा भविष्य मजबूती के साथ आगे बढ़ता है। इसे समझते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और विकास पर राज्य सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, सहित कलेक्टर श्री एस जयवर्धन उपस्थित थे।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा को अपने मुख्य एजेंडा में शामिल करते हुए लगातार कार्य कर रही है। वनांचल क्षेत्र में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की सौगात मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह विद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने के नई ऊंचाइयां छूने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर है। हम संकल्पित भावना के साथ बच्चों का भविष्य गढ़ऩे का काम कर रहे हैं।

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image