छत्तीसगढ़ / रायपुर

*संत रविदास वार्ड क्र.70 सरोना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक बातचीत - विकास उपाध्याय*

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जोरा में शामिल हुए*

रायपुर (छत्तीसगढ़)। आज नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बहुत ही भव्य कार्यक्रम जोरा मैदान, रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर लगातार योग दिवस को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हुए। विधायक विकास उपाध्याय का भी योग आयोग के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विधायक विकास उपाध्याय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है।

यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो किसी प्रस्तावित दिवस को संयुक्त राष्ट्र संघ में पारित करने के लिए सबसे कम समय है तथा नवम् अंतराष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संकल्प का मसौदा प्रस्तुत किया गया।

मसौदे को व्यापक समर्थन मिला जिसके अंतर्गत 177 देश इस मसौदे के प्रस्तावक बने जो संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतिहास में अभी तक हुए किसी भी संकल्प में सर्वाधिक प्रस्तावकों की संख्या है। आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक अनिता शर्मा, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे, महापौर एजाज़ ढेबर, रायपुर कलेक्टर सहित रायपुर के आला अधिकारी एवं योग आयोग के सदस्य उपस्थित थे।

विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने एवं जनहित में नियमित रूप से कार्य करने बैठक बातचीत कर रहे हैं। इसी क्रम में आज संत रविदास वार्ड क्र.70 अंतर्गत सरोना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक बातचीत कर वार्ड के विकास एवं जनता की मांगों पर काम करने दिशा-निर्देश दिये।
 

Leave Your Comment

Click to reload image