छत्तीसगढ़ / रायपुर

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारियों, कर्मचारियों को माननीय न्यायालय के आदेष के अनुरूप 58 प्रतिषत पदोन्नति / आरक्षण का लाभ दिलवाने, वार्डो में विकास कार्यो को लेकर चर्चा व विचार विमर्ष

निगम अजा, अजजा कल्याण विभाग सलाहकार समिति की बैठक में जाति प्रमाण पत्र के सरलीकरण का अधिकाधिक पात्रों को वांछित लाभ दिलवाना सुनिष्चित करने के सभापति श्री प्रमोद दुबे के निर्देष
                                                                 
रायपुर: आज नगर पालिक निगम रायपुर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की विभागीय सलाहकार समिति की बैठक विभाग के अध्यक्ष श्री सुन्दरलाल जोगी की अध्यक्षता एवं निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे की विषेष उपस्थिति सलाहकार समिति सदस्य जोन 7 अध्यक्ष श्री मनीराम साहू, जोन 8 अध्यक्ष श्री घनष्याम छत्री, पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, श्री धनेष बंजारे, श्री रवि धु्रव, श्री प्रकाष जगत, अपर आयुक्त श्री अरविंद शर्मा, विभाग की प्रभारी अधिकारी उपायुक्त श्रीमती कृष्णा देवी खटीक जोन 3 के प्रभारी जोन कमिष्नर श्री लोकेष चंद्रवंषी, जोन 9 के सहायक राजस्व अधिकारी श्री विजय शर्मा सहित संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में हुई।

विभागीय सलाहकार समिति की बैठक में सभापति श्री प्रमोद दुबे ने अधिकारियों को निर्देषित किया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल एवं छ.ग. शासन के निर्देषानुसार जाति प्रमाण पत्र बनाने किये गये नियमानुकुल सरलीकरण का अधिकाधिक संख्या में पात्रों का जाति प्रमाण पत्र नियमानुसार बनवाकर उन्हें वांछित लाभ सहजता से प्रदान करने का कार्य प्राथमिकता से सुनिष्चित करवाये।

सभापति ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने आवेदक द्वारा संबंधित जोन में संबंधित जोन सहायक राजस्व अधिकारी को आवेदन देने से लेकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने निर्धारित प्रक्रियाओं की जानकारी ली एवं अधिक से अधिक संख्या में पात्र लोगो को जाति प्रमाण पत्र बनवाकर देने प्रक्रिया की जानकारी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगो को समुचित रूप से देना प्रषासनिक तौर पर सुनिष्चित करने के निर्देष दिये।

सभापति ने प्रसन्नता व्यक्त की कि नियमो में सरलीकरण पष्चात नगर निगम रायपुर द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र 23 लोगो को नियमानुसार जाति प्रमाण पत्र बनाकर दिये जा चुके है। सभापति ने इसी प्रकार इसमें शासन की लोककल्याणकारी मंषा के अनुरूप निरंतरता बनाये रखकर अजा एवं अजजा वर्ग के पात्र व्यक्तियों को प्रक्रिया के तहत जाति प्रमाण पत्र बनाकर देने का कार्य प्राथमिकता से करवाने का सुझाव दिया। 

सलाहकार समिति की बैठक में अध्यक्ष श्री सुन्दरलाल जोगी सहित सदस्य पार्षदों ने जाति प्रमाण पत्र के सरलीकरण से संबंधित नियमों को सर्वसम्मति से पारित करवाने का निर्णय हेतु समिति की ओर से प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल, नगरीय प्रषासन एवं विकास मंत्री डाॅ. षिव कुमार डहरिया, महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चैबे, सभी पार्षदगणों, एल्डरमेनगणों को हार्दिक धन्यवाद दिया।

वहीं विकास कार्य हेतु नगर निगम रायपुर के बजट में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 50 लाख रू. का प्रावधान करने हेतु महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे को समिति की ओर से बैठक में हार्दिक धन्यवाद दिया गया। बैठक में अध्यक्ष एवं सभी उपस्थित सदस्य पार्षदों ने माननीय न्यायालय के आदेष का पालन करते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमानुसार 58 प्रतिषत पदोन्नति / आरक्षण के संबंध में चर्चा एवं विचार विमर्ष किया गया। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य वार्ड क्षेत्रों के समुचित विकास हेतु राषि आबंटन के संबंध में चर्चा एवं विचार विमर्ष किया गया। 

Leave Your Comment

Click to reload image