छत्तीसगढ़ / रायपुर

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल केे संरक्षा विभाग के द्वारा दिनांक 10.06.23 से 16.06.23 तक समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

रायपुर : दिनांक 10.06.23 से 16.06.23 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा *समपार फाटक जागरूकता अभियान* चलाया जा रहा है , जिसके तहत दिनांक 11.06.23 को  संरक्षा  अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों  एवं सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा  रायपुर स्टेशन, भाटापारा स्टेशन , तिल्दा स्टेशन, बिल्हा स्टेशन , दुर्ग , भिलाई पावर हाउस स्टेशन एवं  विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे बिल्हा गेट,  तिल्दा गेट, खुर्सीपार गेट  एवं भाटापारा के नजदीक तथा भिलाई के आसपास का गेट सहित कुल 9 समपार फाटकों में  तथा इसके अलावे तिल्दा पेट्रोल पंप, भाटापारा पेट्रोल पंप सहित 4 पेट्रोल पंप में जाकर लोगों को पंपलेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर समपार फाटकों पर लोगों को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया साथ में लोगों की काउंसिलिंग भी की गई एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है । 

Leave Your Comment

Click to reload image