छत्तीसगढ़ / रायपुर

केट के पदाधिकारियों ने महापौर श्री एजाज ढेबर को अखिल भारतीय महापौर परिषद का उपाध्यक्ष बनने पर दी हार्दिक बधाईयां

रायपुर : आज देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों ने राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज़ ढ़ेबर को अखिल भारतीय महापौर संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं. छत्तीसगढ़ में कैट केप्रदेश प्रभारी अध्यक्ष परमानंद जैन, युवा अध्यक्ष अवनीत सिंह,कार्यकारी महामंत्री भरत जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील धुप्पड़, उपाध्यक्ष प्रीतपाल बग्गा, संगठन मन्त्री जयराम कुकरेजा, प्रदेश मन्त्री विजय जैन आदि ने नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के महापौर कक्ष में पहुंचकर महापौरश्री एजाज ढेबर को बुके देकर हार्दिक बधाईयां एवं शुभकामनायें उन्हें अखिल भारतीय महापौर परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता पूर्वक दी हैं. 

Leave Your Comment

Click to reload image