श्री नरसिंह मंडल को 11 वीं पुण्यतिथि पर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा गणमान्यजनों ने दी आदरांजलि
राविप्रा, म.प्र. , राज्य सड़क परिवहन निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री नरसिंह मंडल को 11 वीं पुण्यतिथि पर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, राज्य अजा अजजा आयोग अध्यक्ष श्री के.पी. खाण्डे, एमआईसी सदस्य श्री सुन्दरलाल जोगी, गणमान्यजनों ने दी आदरांजलि
स्व. श्री नरसिंह मंडल को नगर घड़ी चैक, गुरू घासीदास चैक विकास , इंदिरा आवास योजना के तहत आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लोगो को पक्के आवास दिलवाने सहित अन्य विकास कार्यो हेतु सदैव ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा - रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा
रायपुर - रायपुर विकास प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेष राज्य सडक परिवहन निगम के पूर्व अध्यक्ष, गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री नरसिंह मंडल को आज उनकी 11 वीं पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर में गुरू घासीदास कालोनी स्थित सांस्कृतिक भवन प्रांगण में उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम जोन 10 के सहयोग से नमन करने आयोजन रखा गया ।
इस संक्षिप्त व गरिमापूर्ण पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, छ.ग. राज्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री के.पी. खाण्डे, नगर निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष श्री सुन्दरलाल जोगी, नगर निगम के सेवानिवृत्त अपर आयुक्त साहित्यकार डाॅ. जे.आर. सोनी, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुखनंदन बंजारे, सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री लखन लाल कोसले, एस.के. सोनवानी, सुन्दरलाल लहरे, उतित भारद्वाज, डी.एस. पात्रे, एन.एल. फुलझरे, चेतन चंदेल, पंडित अंजोरदास बंजारे, बाबा डहरिया, लाला पुरेना, संतोष महिलांग, अरूण मंडल, टी.एस. चतुर्वेदी, श्याम हांडे, अंकुर फुलझरे, सेवा राम कुर्रे, कृष्ण कुमार कोसले, धामदास, डाॅ. टी.आर. रामटेके, राजेन्द्र मंडल, जितेन्द्र मंडल, ज्योति मंडल, ममता कुर्रे, काव्या मंडल, आषाराम लहरे, राधेष्याम घृतलहरे, ईष्वर जोगी, नरेन्द्र कुर्रे, प्रकाष बांधे, मानसिंग गिलहरे आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनों, नवयुवकों ने राविप्रा एवं म.प्र. राज्य सडक परिवहन निगम के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री नरसिंह मंडल को उनकी 11 वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने स्व. श्री नरसिंह मंडल के कार्यो का स्मरण करते हुए कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में रायपुर शहर में राज्य स्थापना के पूर्व वर्ष 1995 के दौरान नगर घड़ी चैक की स्थापना एवं सौंदर्यीकरण सहित उसका नामकरण गुरू घासीदास चैक के रूप में करने के कार्य इंदिरा आवास योजना के तहत आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के पात्र लोगो को सस्ती दरों पर पक्के आवास सहजता से रायपुर शहर में उपलब्ध करवाने के कार्य सहित विभिन्न विकास कार्यो के लिए स्व. श्री नरसिंह मंडल के नाम एवं कार्यो को सदैव ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग द्वारा नगर निगम जोन 10 के सहयोग से प्रतिमा स्थल पर राविप्रा एवं म.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री नरसिंह मंडल को प्रति वर्ष जयंती एवं पुण्यतिथि पर नमन करने पुष्पांजलि आयोजन नियमित रूप से रखा जाता है।