कांग्रेसी नेता विभाष सिंह ठाकुर का जिलाप्रशासन के साथ साथ रायगढ़ की जनता का आभार व्यक्त....
कांग्रेसी नेता विभाष सिंह ठाकुर ने ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए शासन,जिलाप्रशासन के साथ साथ रायगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया
रायगढ़। रायगढ़ जिले के कांगे्रसी नेता विभाष सिंह ठाकुर ने ऐतिहासिक रामायण महोत्सव के सफल आयोजन पर इस आयोजन को सफलता पूर्वक अंजाम तक पहुंचाने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।
कांग्रेसी नेता विभाष सिंह ठाकुर ने कहा कि रायगढ़ जिला देश ही नही अपितु विश्व में संस्कारधानी के नाम से जाना जाता है। रायगढ़ शहर के रामलीला मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक रामायण महोत्सव में हनुमान चालीसा पाठ व कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी।
इसमें कुमार विश्वास, लखबीर सिंह लक्खा, बाबा हंसराज रघुवंशी, मैथिली ठाकुर, शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा जैसे देश के नामचीन कलाकारों ने तीन दिनों तक अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।
इस सराहनीय कार्यक्रम के लिये मै प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं प्रभारी मंत्री प्रेम साय टेकाम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अलावा समस्त जनता को इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन की सफलता के लिये धन्यवाद ज्ञापित करता हंू।
साथ ही आने वाले दिनों में इस तरह के धार्मिक आयोजनों में भी इसी प्रकार सभी अपना प्यार बनाये रखें इसकी कामना भी करता हूं।
विभाष ने यह भी कहा कि रायगढ़ शहर में तीन दिवसीय आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही और 3 दिनों के इस कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं। जिसका मतलब है रामायण महोत्सव लगभग करोड़ों लोगों तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए पहुंचा जो अपने आपमें एक रिकार्ड के सामान है।
गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल होने पर निश्चित रूप से रायगढ़ कलेक्टर तारण कुमार सिन्हा बधाई के पात्र है जिनके कुशल मार्गदर्शन में यह संभव हो पाया है साथ ही जिले के एस पी सदानन्द कुमार और संस्कृति सचिव विवेक आचार्य भी बधाई के पात्र है जिनके कारण रायगढ़ को विश्व स्तरीय पहचान मिली
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha