दत्तक केंद्र में मासूम बच्चों को जमीन में पटकती दिखी प्रोग्राम मैनेजर
एंकर- कांकेर शहर के शिवनगर स्थित दत्तक केंद्र मासूमों के लिए ग्रहण केंद्र बन गया है,,, यहां बच्चों की देख भाल एवं भरण पोषण नहीं भल्कि बच्चों के साथ बर्बरता की जा रही है,,,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,,,वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि किस तरह एक महिला बच्ची के बाल पकड़ उसे उठा कर जमीन में पटक रही है,,,इस वीडियो के सामने आने के बाद इन केंद्रों में बच्चियों की सरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है।
वीडियो मव साफ दिखाई पड़ रहा है कि एक महिला बच्चों की बेदर्दी से पिटाई कर ही है,,,महिला ने एक बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल पकड़कर उठाकर जमीन पर पटक दिया,,, जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा फिर से खड़ा कर एक बांह पकड़कर पलंग पर पटक दिया,,, बच्ची चीखती है, चिल्लाती है, रोने लगती है लेकिन महिला को उस पर तरस नहीं आया और वह पिटती रही,,,पास से ही दो आया भी गुजरती हैं पर उनकी हिम्मत नहीं कि इस बर्बरता को वह रोक सके,,,,इसके बाद महिला दूर खड़ी बच्ची को पास बुला कर उसके सतग भी बुरी तरह मारपीट करती है,,, इसके बाद महिला का गुस्सा शांत नहीं होता तो वह बच्चो के साथ गाली गलौच करती है,,,वही इस वीडियो में दिख रही महिला कोई और नहीं यहाँ पदस्थ प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी बताई जा रही है,,,जो बच्चियो के साथ आये दिन इसी तरह मारपीट करती है,,,जिससे बच्चियां भी डरी सहमी हुई रहती है.
बच्चीयों की सुरक्षा के लिए लगाए गया सीसी टीवी रात में हो जाते है बंद
कांकेर के इस दत्तक ग्रहण केंद्र में 0 से 6 वर्ष तक के यतीम बच्चों को रखा जाता है,,,यहाँ बाहरी लोगों का आना जाना ना है,,,बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहाँ सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए है,,,जो रात में प्रोग्राम मैनेजर बंद कर दिया करती है,,, मैनेजर के इस हरकत से बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है.
मैनेजर की पूर्व में भी हो चुकी है शिकायत
केंद्र की महिला मैनेजर के खिलाफ जिसने भी आवाज उठाई उसे निकाल दिया गया,,,इसका विरोध करने वाले 8 कर्मचारियों को एक साल में बाहर निकाल दिया गया,,,शिकायत महिला बालविकास विभाग तक पहुंची लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई,,,कार्यवाही नहीं होने से प्रोग्राम मैनेजर का हौसला बुलंद रहा और वह बच्चो पर बर्बाद करती रही,,जो अब भी जारी है.