छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 63 आरोपियों को जेल भेजा गया



रायपुर पुलिस:
स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व शांति व्यवस्था सहित अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर नकेल कसने के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।


अभियान कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 05.08.2023 को पुलिस टीमों द्वारा थाना खरोरा से 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट, इसी प्रकार थाना गंज से 02 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट पर कार्यवाही करने के साथ-साथ कुल 60 गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों से संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया। 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image