छत्तीसगढ़ / रायपुर

"आइडियल जर्नलिस्ट एसोशिएशन ने उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के साथ मुलाकात की, उन्हें बधाई दी उनके उप मुख्यमंत्री बनने पर"


रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से आज आइडियल जर्नलिस्ट एसोशिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। आइडियल जर्नलिस्ट एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रवण यदु के नेतृत्व में प्रदेश की टीम सहित रायपुर के जिला अध्यक्ष श्री हेमंत डोंगरे एवं अन्य पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव को शाल और श्रीफल भेंटकर बधाई दी। श्री सिंहदेव ने मुलाकात के दौरान कहा कि हम पत्रकारों का सम्मान करते हैं और उनकी समस्याओं के निदान की कोशिश करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री दिनेश तिवारी, विनय घाटगे, राकेश विश्वकर्मा, संजीव सिन्हा, जरीन सिद्दीकी, शिव कुमार, यज्ञ सिंह ठाकुर, सागर फ़रिकार, सुभाष श्रीवास्तव, अशोक ठाकुर, पंकज सिंह, कमल कुर्रे, जितेंद्र तांडी और मिथलेश साहू भी इस दौरान मौजूद थे। 

 

 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image